02 जुलाई को राज्य के सभी 13 जनपदों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी

देहरादून l मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने तथा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से कल दिनांक 02 जुलाई 2026, गुरुवार को राज्य के सभी 13 जनपदों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी मॉक ड्रिल का निरीक्षण करेंगे तथा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान व डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान का विमोचन करेंगे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा अग्निशमन विभाग की प्रदर्शनी का भी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अवलोकन किया जाएगा।

माननीय आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक जी भी उपस्थित रहेंगे।

दिनांक: 02 जुलाई 2026 (गुरुवार)

समय: प्रातः 10 बजे से

स्थान: राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, usdma भवन, 36 आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *