विधायक आवास भिकियासैंण में सल्ट विधानसभा क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक

भिकियासैंण – अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा की कार्यसमिति व महाजनसंपर्क अभियान को विधायक आवास भिकियासैंण में ली बैठक। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा रानीखेत जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, सल्ट विधायक महेश जीना ने दीप प्रज्ज्वलन व वंदेमातरम् के साथ किया गया।बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान 2023 को लेकर चर्चा की। आगामी लोकसभा, विधानसभा और मंडल स्तर पर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई ।कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए। रानीखेत जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ को लेकर केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए व अग्रिम रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश मे विकास कई कार्य किए हैं। मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य भी विकास पथ पर तेजी आगे से बढ़ रहा है। ऐसे में हमे सिर्फ और सिर्फ केंद और राज्य सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाना है। सल्ट विधायक महेश जीना ने सभी से लोकसभा चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया । उन्होंने कह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और देश को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने ने के लिए हम सभी की ज़िम्मेदारी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बनती है । इसके लिए हम सब को तन मन के साथ पूर्ण समर्पण के साथ जुटना चाहिए।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट, सल्ट विधायक महेश जीना, जिला महामंत्री पूरन रजवार, नरेन्द्र भंडारी, देवी दत्त शर्मा, प्रवीन कुमार,वीरेन्द्र सिंह, बिक्रम बिष्ट, हरीश कोटिया, मोहित नेगी,बाला दत्त शर्मा,गडूडी देवी, दिनेश मनराल, भगवंत बोरा, कुन्दन लाल, विनोद सिंह, रवि बंगारी, नरेन्द्र बिष्ट, सूरज रावत, प्रकाश नेगी, मोहनी मौलेखी, जस्सी देवी, रेखा देवी, चन्द्रा भाकुनी, मंडल महामंत्री, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, कार्यसमिति सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *