भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी का स्वागत

नई दिल्ली
भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री राम कुमार वालिया के नेतृत्व मैं आज यहां संस्था के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश कार्यालय मे बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर स्वागत किया इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं श्री राम कुमार वालिया एवं उनके साथ आए सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद करता हूं तथा उन्हें आमंत्रित करता हूं कि सभी सामाजिक एवं गणमान्य लोगों को एकजुट होकर लोगों की जन सेवा के साथ-साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जन कल्याण के कार्य कर रही भारत सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनका लाभ लोगों तक पहुंचाने में हमारा सहयोग करें तथा भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा जनहित के मुद्दों पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी भागीदारी कर संगठन को मजबूत बनाने में भी अपनी अहम भूमिका अदा करें सभी को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री राम कुमार वालिया ने कहा कि भारतीय सर्व समाज महासंघ सदैव ही जन कल्याण के कार्य में समर्पित है इसी कारण बड़ी संख्या में लोग संस्था से जुड़े हैं पूरे देश में जहां संस्था के 300000 से अधिक सदस्य हैं वही अकेले दिल्ली में ही 50000 से भी अधिक संख्या के पंजीकृत सदस्य हैं उन्होंने कहा कि आप जैसे जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जहां मैं पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं वही आपको विश्वास भी दिलाता हूं कि जब जब भी आप हमें आमंत्रित करेंगे तब तब हमारे कार्यकर्ताओ आपके नेतृत्व में आयोजित सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे इस अवसर पर मुख्य गणमान्य लोगों में एनजीओ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज तोमर, विकास जिंदा है राष्ट्रीय संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा,समाजसेवी चौधरी वीरेंद्र सिंह,पीडी जैन, अजय गुप्ता, मोहन भारद्वाज, राजकुमार रावल, नरेश रावल, संतोष राणा, कमल यादव, सहित बड़ी संस्था में संस्था के लोग शामिल हुए
भवदीय

राहुल बिष्ट पी.आर.ओ भारतीय सर्व समाज महासंघ नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *