सल्ट के हरडा में बिजली न होने ग्रामीण परेशान,सोलर पावर प्लांट मालिकों को भारी नुकसान

सल्ट – अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट के हरडा़ में विद्युत न होने के कारण ग्रामीण परेशान। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब होने पर कई घंटे बिजली गुल हो जाती है।साफ मौसम होने पर भी बिजली जाने का यही आलम रहता है। ग्रामीण आदित्य मौलेखी ने बताया कि उन्होंने ग्राम हरडा़ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 45 किलोवाट सोलर पावर प्लांट लगाया है।लोन की किश्तों को चुकाना भी भारी पड़ रहा है। सोलर प्लांट बार – बार बिजली गुल होने से उन्हें काफी नकुसान होता है। हरड़ा फीडर में बार-बार तकनीकी खराबी के आने के कारण लगभग 15 गांवों के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों का रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है। आदित्य मौलेखी ने बताया कि विद्युत विभागीय अधिकारी एसडीओ गौतम कुमार उपभोक्ताओं से अभद्र भाषा में बात करते हैं ।और शिकायतों को संज्ञान में ना लेकर अपनी मनमानी से काम करते हैं। उनके इस व्यवहार से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल, प्रधानमंत्री पोर्टल तक की है। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। वहीं एसडीओ विधुत – गौतम कुमार ने बताया कि हरड़ा फीडर में लगातार बिजली रहती है। ये कभी मौसम खराब होने के कारण ही या लाइन में कोई फॉल्ट आने पर ही बिजली में अपरोध उत्पन्न होता है ।बिजली आपूर्ति सुचारू है।विभाग की तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *