जय माँ देवी भगवती समिति डियोना के ग्रामीणों ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों में उत्साह

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के ग्राम सभा डियोना में जय माँ देवी भगवती समिति की ओर से वार्षिक उत्सव में महिलाओं ने कुमाऊं परिघान के साथ गाँव की पनिहेरा से कलश यात्रा पंडित दिनेश चंद्र समिति अध्यक्ष दयाल सिंह मनराल द्वारा कलश पूजन कर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया।कलश यात्रा में 50 से अघिक ग्रामीणों, महिलाओ ने भाग लिया। नंगार, निसाण, पारम्परिक वाध्य यंत्रो,ढोल नगाड़े के साथ भूमिया बुबु देवता, धुणी देवता , डियौना गांव की परिक्रमा करते हुये कलश यात्रा मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई।
वहीं जय मां देवी भगवती मंदिर प्रांगण डियोना में मुख्य अतिथि विधायक करावल नगर दिल्ली विधानसभा मोहन सिंह बिष्ट समेत क्षेत्र जनप्रतिनिधि ने शिरकत की।जय माँ देवी भगवती समिति डियोना के पदाधिकारियों ने करावलनगर विघायक मोहन सिंह बिष्ट समेत क्षेत्र जनप्रतिनिधि का फूल माला पहनाकर, फोटो भेट कर स्वागत किया। करावलनगर विघायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा इस तरह के आयोजन करने से सभी लोग एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा परिवार का होने के नाते मैंने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने जय माँ देवी भगवती समिति डियोना के पदाधिकारियों का आभार जताया। तत्पश्चात पंडित महेश चंद्र घिल्डियाल, पंडित दिनेश चंद्र, रमेश चंद्र घिल्डियाल के नेतृत्व में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना,हवन यज्ञ में आहुति डालकर फिर प्रशाद वितरण किया गया। मुख्य यजमान महासचिव गोविन्द सिंह मनराल । भंडारे में तकरीबन 650 से अधिक ग्रामीणों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।जय मां देवी भगवती समिति डियोना अघ्यक्ष दयाल सिंह मनराल ने कहा इस प्रकार के आयोजन करने से घर में सुख – शांति रहती है। उन्होंने कहा मनुष्य भी भगवान का दिया प्रशाद है।ग्रामीणों ने लोकगायक श्री रमेश नेगी के अपणास ग्रुप द्वारा सांय 5 बजे से भजन संध्या का आनंद लिया। इस मौके पर जय मां देवी भगवती समिति डियोना अघ्यक्ष दयाल सिंह मनराल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह भण्डारी,महासचिव गोविन्द सिंह मनराल, सचिव कुन्दन सिंह मनराल कोषाध्यक्ष भगवत सिंह रावत, किशोर सिंह रावत, मीडिया प्रभारी श्री कैलाश सिंह भण्डारी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत, पूर्व सांसद प्रतिनिधि माहेश्वर मेहरा, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष सल्ट , ग्राम प्रधान दीपक नेगी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा भगवत सिंह बोरा आदि ग्रामीणों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *