देहरादून: देहरादून से नई दिल्ली के बीच 29 मई से शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर देहरादून स्टेशन से चलेगी। रेलवे अधिकारी ट्रेन के संचालन की तैयारी में जुटे हैं। गुरुवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी अधिकारियों के साथ तैयारियों को परखने के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। शशांक शर्मा ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के देहरादून से चलने का समय सुबह 5:50 निर्धारित किया गया है। 29 मई को ट्रेन सुबह 5:50 वंदे भारत एक्सप्रेस की विशेषता वंदे भारत ट्रेन महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें स्वचालित दरवाजे हैं। इसकी कुर्सी को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है। ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफार्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टायलेट हैं। इसमें पावर बैकअप है। यह सुरक्षा कवच से लैस है। दो कोच ऐसे हैं, जिनसे पूरी ट्रेन पर नजर रखी जा सकती है। इसमें पुश बटन स्टाप की सुविधा भी दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में ट्रेन को एक बटन दबाकर रोका जा सकता है।
