मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल की तहसील कोश्या कुटोली का नाम बाबा नीब करौरी धाम के नाम पर तहसील श्री कैंची धाम किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री नें बाबा नीब करौरी धाम में वर्ष भर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये भवाली सेनिटोरियम से रातीघाट तथा भवाली सेनिटोरियम से नैनी बैंड बाई पास सडक निर्माण में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये हैं, ताकि अगले वर्ष कैंची धाम स्थापना दिवस से पूर्व इन सडकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए।
