अक्षय कुमार को लेकर कह डाली वो बात जो शायद उन्हें लग सकती है बुरी

 आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर से नए अवतार में नजर आने वाले हैं. ‘गुमराह’ वैसे तो बॉलीवुड के लिए नया नाम नहीं है, लेकिन हर बार की तरह इस बार की ‘गुमराह’ भी नई कहानी के साथ पर्दे पर धमाल मचाने वाली है. फिल्म में आदित्य डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ पर्दे पर मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं. फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म निर्माता रघुपत रॉय कपूर को पोते और फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के छोटे भाई आदित्य एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे. ‘आशिकी 2’ का रोमांटिक हीरो, ‘मलंग’ का किसिंग ब्वॉय के बाद एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. परिवार में दादा से लेकर भाई तक सिनेमा से जुड़े लेकिन आदित्य एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाना चाहते थे. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. इसके साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर वो बात कह डाली जो शायद उन्हें बुरी लग सकती है. आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म और इंडस्ट्री में अपनी एंट्री को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वह तो शौकिया तौर पर चैनल वी में वीजे बन गए थे. इस दौरान उनके पास ऑडिशन के लिए खूब बुलावे आते थे, लेकिन उनको इन ऑडिशन्स में जाने का मन ही नहीं करता था. एक दिन उन्हें ये एहसास हुआ कि लोग बुला रहे हैं तो जाकर देखना चाहिए. उस दिन विपुल शाह की फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ का ऑडिशन चल रहा था. वहां मैं पहुंचा तो मुझे चुन भी लिया गया. इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह बचपन में काफी क्रिकेट खेला करते थे और मन में क्रिकेटर बनने का सपना भी था. लेकिन वीजे बना और सब छूट गया. आदित्य ने बताया कि लेकिन अपनी इस हॉबी को उन्होंने खत्म नहीं होने दिया. शूटिंग के दौरान भी वह खूब क्रिकेट खेलते हैं. ‘एक्शन रिप्ले’ की शूटिंग एक किस्से का जिक्र उन्होंने किया और बताया. ‘एक्शन रिप्ले’ की शूटिंग के दौरान जब हम क्रिकेट खेल रहे थे तो अक्षय कुमार मेरी पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे और फिर इसका बदला उन्होंने दूसरी पारी में मेरी गेंद पर छक्का लगाकर ले भी लिया था.  ‘गुमराह’ साउथ फिल्म ‘थदम’ का ऑफिशियल रीमेक है. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में मृणाल पहली बार स्क्रीन पर पुलिस के किरदार में नजर आएंगी.  इस फिल्म के साथ पहली बार मृणाल और आदित्य ऑनस्क्रीन साथ नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *