पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का हिस्सा, PoK) में स्थानीय लोग पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गुरुवार को भी विरोध का एक वीडियो सामने आया. वीडियोमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी सेना के कुछ अधिकारी और सैनिक सड़क से गुजर रहे हैं, और कुछ लोग उनका रास्ता रोककर नारेबाजी कर रहे हैं. गिलगित-बाल्टीस्तान के लोगों को इस समय बिजली और राशन की भारी​ किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए यहां लोग सरकार और आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द डॉन ने भी एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने हाथ लालटेन लेकर सरकार के खिलाफ मार्च निकाला था. शहर के हुसैनी चौक में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी, बाल्टिस्तान अवामी एक्शन कमेटी के आह्वान पर कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. रिपोर्ट के मुताबिक कड़ाके की ठंड में इस क्षेत्र के लोगों को 22 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा लोग गेहूं की कमी से जूझ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *