सोमेश्वर विधानसभा ताकुला मंडल के सभी बूथों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्टर गोविन्द रावत

सोमेश्वर : अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला मंडल के सभी बूथों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद प्रसारण कार्यक्रम को मंडल के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने सुना। भाजपा मंडल अध्यक्ष ताकुला प्रदीप नगरकोटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी और फिर से मोदी जी देश के प्रघानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ताकुला प्रदीप नगरकोटी,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ताकुला सोहन कुमार सोनू भाजपा मंडल महामंत्री ताकुला, भूधर नारायण सिंह भाकुनी, जगदीश डंगवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल मंत्री कन्नू पाण्डे, आशीष भाकुनी आदि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *