सूचना विभाग/पौड़ी:
सूचना विभाग/पौड़ी/07 अप्रैल, 2023ः मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी चौबट्टाखाल पहुंचे, जहां उन्होंने कुल धनराशि 129 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपए की 22 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने धनराशि 9159.04 लाख रुपये से 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा धनराशि 3752.70 लाख रुपये से निर्मित 11 कार्यों का लोकार्पण किया।
उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में लागत 290.55 लाख के पुस्तकालय भवन एवं बहुउद्देशीय हॉल, चौबट्टाखाल में लागत 308.20 लाख से 24 शय्याओं के पर्यटक आवास गृह, नगर पंचायत सतपुली के कार्यालय भवन लागत 161.44 लाख, विकासखण्ड बीरोंखाल के आवासीय भवन टाइप-2 संख्या-2 का निर्माण लागत 45.00 लाख, राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत फरसाडी-गएकोट-छाछरो मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) लम्बाई 2.00 किमी0 लागत 127.19, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत देवराजखाल जयखाल मोटर मार्ग के मध्य धरतीली बैण्ड तक डामरीकरण सुदृढीकरण, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकास खण्ड पोखड़ा के अंतर्गत देवराजखाल-जयखाल के मध्य घरतोली बैंड तक लागत 62.45 लाख के डामरीकरण सुदृढीकरण तथा विकासखंड पोखड़ा के लटीबो दलीबो नाई मोटर मार्ग का लागत 142.71 लाख से डामरीकरण सुदृढीकरण, हलूणी पेयजल योजना लागत 112.93 लाख, भूमियाखांडा किंगोडीधार ग्रा०स०पं०यो० लागत 2501.32 लाख, वेदीखाल ग्रा०स०प०प०यो० लागत 2284.84 लाख, बरसुण्डा देवता ग्रा०स०प०प०यो० लागत 3122.41 लाख की योजनाओं से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया गया, इसके साथ ही कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, एसएसपी श्वेता चौबे, अपर जिलाधिकारी इला गिरी, अध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, प्रमुख एकेश्वर नीरज पाथरी सहित पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी व भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।
