लालकुआं क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर बसी नगीना कालोनी से अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहाया

लालकुआं : लालकुआं रेलवे ने ने प्रशासन के सहयोग से रेल भूमि के पर बसी नगीना कालोनी के करीब मिश्र 300 घरों पर बुलडोजर चला दिया। युक्त इस दौरान कब्जाधारियों की पुलिस प्रशासन के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई तो लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ा गया। पुलिस ने नगीना न कालोनी बचाओं संघर्ष समिति नों व अन्य संगठनों के 10 लोगों को हिरासत में लेते हुए सख्ती दिखाई तो लोगों ने खुद अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया। शाम तक रेलवे ने तीन बुलडोजर की मदद से लगभग सवा हेक्टेयर भूमि खाली करा ली। शुक्रवार को भी अभियान चलेगा और शेष 300 से अधिक कच्चे-पक्के घरों को हटाकर रेलवे स्टेशन से सटा पूरा इलाका खाली कराया जाएगा। हाई कोर्ट की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने संबंधी आदेश के बाद गुरुवार सुबह नौ बजे एसडीएम मनीष कुमार, एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कोतवाली में पुलिस बल व पीएसी के जवानों को ब्रीफ किया। 10 बजे रेलवे, प्रशासन व पुलिस टीम नगीना कालोनी पहुंची। वहां व पहले से प्रदर्शन कर रहे लोगों की टीम के साथ तीखी नोकझोक होने लगी। जिस पर पुलिस ने नगीना कालोनी बचाओ संघर्ष समिति, महिला एकता केंद्र व आम आदमी पाटी समेत अन्य संगठनों के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही लाठियां फटकारी तो भीड़ हटी। बुलडोजर चलने लगा तो लोगों घरों को खाली करना शुरू कर दिया। क्षेत्र की बिजली भी सुबह ही काट दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *