हरिद्वार की पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा पति ही निकला कातिल

रिपोर्टर अजय करण

हरिद्वार – इंसानियत और रिश्तों को झकझोर देने वाली बड़ी खबर हरिद्वार से है जहां सात फेरों के सात वचन लेने वाले एक पति ने अपनी पत्नी को एक योजनबद्ध तरीके से दर्दनाक मौत दी ,,जी हां हरिद्वार पुलिस को बीते माह हरिद्वार के हिल बाईपास रोड पर एक महिला का शव मिला जिसकी दर्दनाक मौत का खुलासा आज हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने किया। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतका अभियुक्त करन की दूसरी पत्नी थी। मृतका करन से पूर्व भी तीन शादी कर चुकी थी अभियुक्त को पत्नी के चाल चलन पर शक था इसी बात से अभियुक्त ने ये खौफनाक योजना तैयार की ओर अपनी पत्नी को जंगल में लकड़ी लेने बहाने पैदल पैदल हर की पौड़ी से इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक जंगल तक लाया और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *