भगवानपुर में गुलदार ने तीन युवकों पर किया हमला

रुड़की के भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है। घटना मंगलवार देर रात की है। तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजेब कम घायल हुआ। गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल किया है। जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *