आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ जनपद न्यायालय में पेशी पर आया एक गांजा तस्कर न्यायालय परिसर से आचानक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गयाl पुलिस ने उसकी तलाश शुरू किया तो घंटो बाद गांजा तस्कर को जज आवास की छत से पकड़ कर जमकर धुनाई कीl फिलहाल फरार बदमाश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैl जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिला कारागार से गाजा तस्कर सचिन को पुलिस टीम लेकर न्यायालय के लॉकअप पहुंचीl पुलिस पेशी के लिए उसे कोर्ट में ले गईl इसी दौरान गांजा तस्कर पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गयाl वहीं गांजा तस्कर के कोर्ट परिसर से फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस के हाथ पांव फूल गएl आनन-फानन में पुलिस ने फरार गांजा तस्कर की तलाश शुरू कर दीl घंटों बाद स्थानीय दुकानदार जज आवास में एक संदिग्ध को जाते हुए देख पुलिस को सूचना दी l सूचना के बाद पुलिस जज आवास में दाखिल हुई. बाहर तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला l लेकिन इसी बीच एक पुलिसकर्मी की निगाह आवास की छत पर गई तो वहां गांजा तस्कर छिपा हुआ दिखाई दियाl पुलिस ने गांजा तस्कर को छत से पकडा और जमकर धुनाई की l फरार गांजा तस्कर के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली l
