दो पक्षों में खूनी संघर्ष में चार घायल, 14 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

हरिद्वार: लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित चंद्रपुरी गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वही इस मामले में खानपुर थाना पुलिस ने 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव में मंगलवार देर शाम आपसी रंजिश के चलते ईश्वर और विजयपाल दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर जमकर लाठी-डंडे चले और कुछ लोगों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। गांव में फायरिंग की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, सूचना मिलने पर खानपुर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही झगड़ा कर रहे लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से घायल चार लोगों को अस्पताल भिजवाया।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव के विजयपाल और ईश्वरपाल दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते मंगलवार की देर शाम दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये तथा दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें चार लोग घायल हो गये, घायलो को अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर फायरिंग भी हुई है, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है। ग्रामीण ईश्वर की तहरीर पर विजयपाल पक्ष के 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *