पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ भारत को मिली जीत

भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकार रखा है. इस जीत के साथ भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत करने में सफल हो गई है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है. बता दें कि टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम चौथे नंबर पर काबिज थी. यानि भारत को इस जीत से फायदा मिला है. अब भारत से आगे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीकी टीम है. बता दें कि WTC Point’s Table में भारत ने श्रींका को पछाड़ते हुए उससे आगे तीसरे नंबर पर आ गया है. जो भारतीय फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब भारत यदि दूसरा टेस्ट मैच भी जीत जाता है तो फाइनल में पहुंचने के आसार बढ़ जाएंगे. भारत को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है. वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है. यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका को हराने में सफल रहती है और भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज को जीतने में सफल रहता तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *