घर में लगी आग, 4 बच्चों की झुलसकर मौत, सीएम धामी ने जताया शोक,डीएम ने दिये जांच के आदेश ‌

देहरादून: जिले के त्यूनी इलाके में शिक्षा विभाग से रिटायर एक कर्मचारी सूरत राम जोशी के घर में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है आग से झुलस कर 4 बच्चों की मौत हो गई है। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाने में कामयाबी पाई। आग लगने के कारण सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही जिलाधिकारी सोनिका ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं, फिलहाल जो जानकारी सामने आई है आग में झुलस कर मरने वालों में चार बच्चे 1-सोनम 9 वर्ष निवासी गांव जाकटा पिता का नाम त्रिलोक व माता का नाम पूनम, 2- रिंकी उम्र लगभग 10 से 11 वर्ष, निवासी विकटाड हिमाचल, 3- मिष्टी उम्र 5 वर्ष पिता का नाम विक्की तथा माता का नाम कुसुम, 4- सेजल उम्र ढाई वर्ष पिता का नाम विक्की शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *