27 और 28 अप्रैल को शहीद नागेंद्र सकलानी इंटर कॉलेज पुजार गांव सकलाना में मेला आयोजित

थत्यूड़ टिहरी। शहीद नागेंद्र सकलानी की स्मृति में 27 और 28 अप्रैल को इंटर कॉलेज पुजार गांव सकलाना में मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मेला समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी, सचिव कमलेश सकलानी ने बताया कि 27 को स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार मेले का उद्घाटन करेंगे। जबकि 28 अप्रैल वन मंत्री सुबोध उनियाल मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा ओबीसी आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष संजय नेगी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी भी रहेंगे। लोक गायिका मंजू नौटियाल मेले के उद्घाटन पर प्रस्तुती देंगी। बैठक में कोषाध्यक्ष ऋषि राम सेमवाल, प्रधान अरविंद सकलानी, पूर्व प्रधान गंभीर पंवार, राजेंद्र मनवाल, अनिल हटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जय सिंह नकोटी, मुकेश भट्ट, बलवीर नकोटी, राकेश उनियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *