सिलिंडर में आग लगने से धमाका, एनडीआरएफ की मदद से आग पर काबू पा लिया गया

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में सुबह एक हादसा हो गया। यहां एक होटल में सिलिंडर में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे के चलते यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी। सुबह लगभग 7:30 बजे गौरीकुंड में न्यू वर्षा होटल में सिलिंडर में आग लग गई। एनडीआरएफ व पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के दौरान कुछ देर के लिए यात्रियों को रोका गया था। आग पर काबू पाने के बाद पुनः यात्रा शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *