टिहरी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में एक युवक की खुलेआम पिटाई करने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले कैबिनेट मंत्री को शीघ्र ही पद से बर्खाश्त नहीं किया जाता है, तो उसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के वित्त और टिहरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा सरकार के मंत्री बाजार में खुलेआम आम जन के साथ मारपीट कर गुंडाराज पैदा करना चाहते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपाल ङ्क्षसह पंवार ने कहा कि भाजपा के मंत्री सत्ता के अहंकार में मदमस्त होकर मंत्री पद की मर्यादा को भूल गए हैं। अनुशासन का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार देवभूमि को श्रमसार करने वाली घटना पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने गुडागर्दी कर मंत्री पद को श्रमसार करने वाले प्रेमचंद को तत्काल पद से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सुमेरी बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष सुमन गुसाईं, प्रधान बुद्धि आर्य, पारसमणी सेमवाल, सोबन सिंह राणा, पूर्व प्रधान शूरवीर राणा, महेश रमोला, अपर्णा विश्वास, बबली देवी, पुलम दास, अजय आर्य और रणवीर सिंह आदि शामिल थे।
