मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की

उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद के मामले आने के बाद हुए सड़कों पर प्रदर्शन और समुदाय विशेष के परिवारों द्वारा पुरोला और बड़कोट से पलायन करने के मुद्दे को लेकर आज मुस्लिम समुदाय के एक दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. पुरोला में हालात अभी शांत है, लेकिन पिछले दिनों मुस्लिम समुदाय के ऐसे कई परिवारों ने पुरोला छोड़ दिया जो सालों से वहां रहकर अपना व्यापार कर रहे थे. इसी घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में की इस मुलाकात में आईएमपीएआर के अध्यक्ष एम.जे. खान, अजमेर शरीफ और कलियर शरीफ दरगाह के गद्दी नशीन, पत्रकार वकील और सेना से रिटायर्ड बुद्धिजीवी वर वर्ग वाले प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि जिस प्रदेश में धार्मिक प्रवृत्ति के लोग हो और जहां धार्मिक दृष्टि से देश और दुनिया के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं वहां इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *