भारतीय जानता पार्टी विरोध प्रदर्शनों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साध रही निशाना

लोकसभा 2024 के चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयार है और अपने नेताओं की ब्रांड छवि को बढ़ाने में व्यस्त हो गई हैं। एक तरफ जहां भारतीय जानता पार्टी अपने सभी विरोध प्रदर्शनों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साध रही है तो वहीं, कांग्रेस अलग-अलग मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला कर रही है। राज्य भाजपा ने हाल ही में 15 मार्च को भरतपुर से अशोक गहलोत सरकार  के खिलाफ एक विरोध अभियान शुरू किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कैंब्रिज में दिए अपने बयान के लिए राहुल गांधी से माफी की मांग की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल को उनके नाना के घर और उनकी मां व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके मायके भेज दिया जाए। वहीं, बैठक में भाजपा के भरतपुर जिलाध्यक्ष जगत सिंह ने कहा कि राहुल ने परदेस में देश के खिलाफ बोलकर सभी देशवासियों का अपमान किया है। सभी कांग्रेसियों को देशद्रोही बताते हुए जगत सिंह ने दावा किया है अगली बार भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आएगी और फिर पूरी कांग्रेस पार्टी को जेल में डाल दिया जाएगा। राजस्थान में भाजपा राहुल गांधी से 2018 के दौरान किए गए वादों पर सवाल उठाती रही है। हाल ही में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिससे राजनीति गरमाई हुई है। अडानी मामले में भाजपा सरकार के खिलाफ जयपुर में विरोध सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान रंधावा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमारी लड़ाई अडानी से नहीं, सीधे बीजेपी से है।अडानी को हटाने के लिए उनकी हार महत्वपूर्ण है। बता दें कि इस समय कांग्रेस दो भागों में बंटी हुई है, एक का नेतृत्व सीएम अशोक गहलोत कर रहे हैं और दूसरे का नेतृत्व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *