सीएम धामी ने नाग देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की की कामना

टिहरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनपुर के नागथात (बिरौड़) गांव पहुंचकर नाग देवता मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार मेलों के संरक्षण, लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने, देव व पौराणिक स्थलों का विकास कर उन्हें तीर्थाटन और पर्यटन के नक्शे पर स्थापित कर रही है। उन्होंने नागथात (बिरौड़), मुंगाथात (अणदणा), आषाढ़ थात गांवों को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया। जौनपुर के नागथात गांव पहुंचे सीएम धामी ने नाग देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सीएम को फरसा, तलवार भेंट की। सीएम ने कहा कि हमारे पौराणिक मेले और संस्कृति राज्य तक ही सीमित न रहे इन्हें देश, दुनिया में पहचान मिले इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गांव, युवा, मातृशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने नागथात (बिरौड़), मुंगाथात (अणदणा), आषाढ़ थात गांवों को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने, नागथात मंदिर के प्रांगण का सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण करने, पुरोला विधानसभा क्षेत्र के डरोगी तक मोटर मार्ग का निर्माण, कुकड़सारी से भद्रीगाड़ तक मोटर मार्ग का निर्माण करने की घोषणाएं की। इस मौके पर विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, राजपुर विधायक खजान दास, पुरोला विधायक दुर्गेश लाल, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम केके मिश्र, सीएमओ डा. मनु जैन, एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान, मुलायम सिंह रावत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कर्ण कंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *