विधान परिषद चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट

विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए सोमवार को उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधान परिषद के चुनाव के लिए वोट डाला। मतदान विधान भवन के तिलक हाल में हो रहा है। जिसमें विधान सभा के सभी 403 निर्वाचित सदस्य दोनों सीटों के लिए अलग-अलग वोट डाल रहे हैं। मतदान सुबह नौ से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी और उपचुनाव के परिणाम भी सोमवार शाम ही घोषित कर दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *