अमेरिका के डॉक्टरों ने वह कर दिखाया जो दुनिया में अभी तक कभी नहीं हुआ

मेडिकल साइंस आज के समय लगातार प्रगति करता जा रहा है। अमेरिकी डॉक्टरों ने अब इस फील्ड में एक नया मुकाम हासिल किया है। अमेरिका के डॉक्टरों ने वह कर दिखाया जो दुनिया में अभी तक कभी नहीं हुआ। डॉक्टरों ने एक बच्चे की ब्रेन सर्जरी की है। आपको लग सकता है कि बच्चे की ब्रेन सर्जरी में ऐसा क्या कमाल कर दिया। दरअसल जिस बच्चे की ब्रेन सर्जरी की गई है, वह अभी तक पैदा भी नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने इस बच्चे का ऑपरेशन उसकी मां के गर्भ में रहने के दौरान किया है। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के बॉस्टन में यह हैरतंगेज ऑपरेशन किया गया है। इस बच्चे को घातक संवहनी बीमारी थी। यह ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने जन्म के तुरंत बाद इस बच्चे को मरने से बचा लिया। अगर यह ऑपरेशन नहीं होता तो जन्म के तुरंत बाद हार्ट फेलियर या स्ट्रोक हो सकता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भी गर्भाशय में मस्तिष्क की सर्जरी की गई है, लेकिन इस तरह की असामान्य स्थिति नहीं रही है। जिस बीमारी का इलाज किया गया है उसे वेन ऑफ गैलेन विकृति कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *