बिहारीगढ़ : गणेशपुर साधन सहकारी समिति बिहारीगढ़ के सभापति चुनाव में सभी डेलीगेट्स ने सुनीता राठौर को निर्विरोध सभापति चुन लिया। इससे एक दिन पहले पांच डेलीगेट के लिए पर्ची द्वारा चुनाव कराया गया था, जबकि 4 डेलिगेट्स निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
गौरतलब है कि कल शनिवार को 5 पदों के लिए पर्ची द्वारा डेलिगेट्स के चुनाव कराए गए थे जिसमें बाबूराम, सुभाष चंद, अविनाश मित्तल, नरेंद्र कुमार व महिपाल सिंह विजयी हुए हैं। इससे पहले सुनीता राठौर, राजबाला, केहर सिंह और मांगेराम को निर्विरोध डेलीगेट बनाया गया था, आज रविवार को सर्वसम्मति से इन सभी डेलीगेट्स ने सुनीता राठौर पत्नी नेपाल सिंह राठौर को निर्विरोध सभापति चुना है। जानकारी करने पर बताया गया कि इस चुनाव को निर्विरोध संपन्न कराए जाने के लिए अजय राणा, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह राठौर, महकार सिंह, प्रमुख महिपाल राठौर, प्रवेश काम्बोज, महावीर सिंह, दर्शन सिंह राठौर, वेदपाल गौतम, अभिषेक काम्बोज, प्रधान सुधीर सैनी का विषेश सहयोग रहा।
