बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अलाना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे से मुंबई में धूम-धाम के साथ शादी रचाई, जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारे भी नजर आए। बी-टाउन की इस शादी में शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गोरी खान के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने सबके साथ जमकर डांस किया और साथ ही अलाना को हंसता-खेलता देख शाहरुख खान इनोशनल भी होते हुए दिखाई दिए। शादी के बाद अलाना और आइवर के लिए मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट की गई थी, जहां शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान भी नजर आए। वेडिंग रिसेप्शन से शाहरुख खान और गौरी खान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में किंग खान को दुल्हनिया अलाना पांडे को गले लगाते देखा गया। इस दौरान अलाना शाहरुख को पार्टी में आने के लिए थैंक्यू कहती दिख रही हैं। इसके बाद किंग खान ने दूल्हेराजा इवोर को भी गले लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही किंग खान ने इवोर को गले लगाने के साथ-साथ उसके माथे पर किस भी किया। शाहरुख खान के फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। किंग खान के इस अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने विडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन्होने मेरा दिल छू लिया’। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अलाना ने शाहरुख के कान में फुसफुसाकर कहा, आने के लिए शुक्रिया’। तो वहीं कुछ यूजर्स के लिए यह भावुक पाल था। अलाना पांडे एक्टर चंकी पांडे के भाई की बेटी हैं। वह एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वहीं उनके हसबैंड इवोर एक अमेरिकी फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर हैं। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला। इस शादी में अनन्या ने भी जमकर हिस्सा लिया
