अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी फेमस है। हालांकि कई बार अपने लुक और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर वह अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। हाल ही में एक इवेंट में अजय देवगन ने मीडिया से बातचीत की है जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। इस दौरान अजय ने अपनी बेटी न्यासा देवगन के बारे में बात की है। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। न्यास सोशल मीडिया पर लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक हैं। अक्सर वह अपनी हरकतों से लेकर पहने हुए कपड़ों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं। वह हमेशा हर तरफ से ट्रोलिंग का सामना करती हैं। कई बार सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरीखोटी सुनाने लगते हैं। वहीं, अब अजय देवगन ने अपनी बेटी को किए जा रहे ट्रोल्स पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी बेटी के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आ रही नेगेटिविटी से वह कैसे डील करते हैं। अजय फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उनसे न्यासा के ट्रोल होने को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने बच्चों से कहते हैं कि उन्हें ट्रोलिंग से परेशान नहीं होना चाहिए। अजय ने कहा, “मैं हमेशा अपने दोनों बच्चों से कहता हूं कि तुम ऑनलाइन लिखी किसी भी बात पर ध्यान मत दो। इससे उन्हें परेशान नहीं होना है। आपको चाहने वाले फैंस के मुकाबले ट्रोलर्स की संख्या कई गुना कम है।” अजय ने आगे कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतनी नेगेटिविटी कहां से लाते हैं। अब मैंने खुद इसे इग्नोर करना सीखा है। मैंने अपने बच्चों से भी ऐसा ही करने के लिए कहा है। मेरे बच्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और यह मुझे परेशान करता है। मैं इन चीजों को या ऑनलाइन होने वाली ट्रोलिंग को नहीं बदल सकता। कई बार ये ट्रोल्स कुछ ऐसा लिख देते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। पर क्या करूँ! अगर मैं इसका कोई जवाब दूंगा तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। यह बहुत ही खराब सिचुएशन होती है।”
