नाबालिका का यौन उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

देवेश सागर, हरिद्वार

हरिद्वार, नाबालिका को बहला फुसलाकर यौन उत्पीड़न करने के मामले में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पाॅक्सो सहित प्रभावी धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी के रहने वाले युवक ने समीर उर्फ शब्बील निवासी देवबंद सहारनपुर हाल निवासी जमालपुर कला थाना कनखल पर उसकी नाबालिक मौसेरी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी समीर उर्फ शब्बील को जमालपुर फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की विवेचना में पता चला है कि आरोपी करीब दो वर्ष से पीड़िता को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक संदीप भंडारी, कांस्टेबल रवि कुमार व प्रमोद पुरोहित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *