सोमेश्वर के कार्यकर्ता शंकर सिंह भण्डारी ने धामी सरकार से जंगली जानवरों के बचाव के लिए तारबाड़ लगाने की मांग की

सोमेश्वर – अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा के सामाजिक कार्यकर्ता शंकर सिंह भण्डारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार से जंगली जानवरों के बचाव के लिए सोमेश्वर विधानसभा में तारबाड़ लगाने की मांग की। उन्होंने कहा किसान की मेहनत की मदद से फसल में उगाता है। लेकिन जंगली जानवरों द्वारा फ़सल नष्ट हो जाती है। जंगली जानवर के ब्यापक स्तर पर खेती छोड़कर लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने सरकार ने पलायन आयोग तो गठित किया। लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखा। लेकिन लोग जंगली जानवरों के कारण गांवों से पलायन करने को मजबूर हैं। फसलों को बचाने के लिए सरकार द्वारा कोई योजना नहीं बन पाई। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमेश्वर विधानसभा में तारबाड़ लगाने की मांग की। इससे की ग्रामीणों की फसल सुरक्षित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *