सोमेश्वर – अल्मोड़ा जिले सोमेश्वर विधानसभा के गोलू देवता मन्दिर लोद में आगामी स्याल्दे बिखोती मेले को लेकर सांस्कृतिक मंच ने पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। बैठक मे स्याल्दे बिखोती मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 और 16 अप्रैल 2023 को संपन्न होगा। जिसमें प्रथम दिन सभी स्कूलो के छात्र, छात्राओं द्वारा हमारी संस्कृति और सभ्यता धरोहर झोडा चाचरी का कार्यक्रम होगा दूसरे दिन लोक गायक माया उपाध्याय और उनकी टीम द्वारा रंगारंग , सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस मौके पर कुन्दन सिंह भंडारी, कैलाश भिटारी, मनीष जोशी, शेखर पाटनी, आनन्द नाथ, कैलाश नेगी, पंकज जोशी, भुवन मेहरा, शंकर मेहरा,भुवन मेहरा आदि सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों मौजूद थे।
