इंफ्लुएंजा के बढ़ते मामलों को लेकर केजरीवाल सरकार की बैठक

इंफ्लुएंजा के बढ़ते मामलों को लेकर केजरीवाल सरकार आज दोपहर 12 बजे दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक करेगी। जिसमें CM अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे। इस बैठक में H3N2 के मामलों से निपटने के उपायों के बारे में चर्चा होगी। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान स्क्रीनिंग करवाने की बात कही थी। हालांकि मास्क लगाने को अनिवार्य नहीं किया गया। उन्होंने 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से ज्यादा के बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी।बता दें दिल्ली की भलस्वा लैंडफिल साइट पर जब सीएम केजरीवाल से इस वायरस के फैलने के बारे में सवाल किया था तो उन्होंने कहा कि हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा करेंगे। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस के पैसेंट मिल चुके हैं। इस वायरस से देश में 10 लोगों की मौत हो चुकीं हैं। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र हुआ है। स्वाइन फ्लू और H3N2 के कुल 352 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें H3N2 से पीड़ित मरीज 58 मरीज हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि लैब में टेस्ट किए गए इंफ्लूएंजा सैंपल्स में से लगभग 79% में H3N2 वायरस पाया गया है। इसके बाद 14% सैंपल्स में इंफ्लूएंजा बी विक्टोरिया वायरस पाया गया है और 7% में इंफ्यूएंजा ए H1N1 वायरस पाया गया है। H1N1 को आम भाषा में स्वाइन फ्लू भी कहा जाता है। मंत्रालय का कहना है कि मार्च एंड से H3N2 वायरस के मामले कम होने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *