बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की सरपरस्ती में हुए करोड़ों रुपए के लेनदेन के मामले में मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर महा. राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रयाल को सौंपा | नेगी ने कहा कि वर्ष 2022 में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की सर परस्ती में को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाला हुआ था, जिसमें तत्कालीन सचिव डॉ वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने उक्त भर्ती में भारी अनियमितता का उल्लेख किया था एवं भर्ती निरस्त करने की सिफारिश की थी | उक्त भर्ती में प्रत्यक्ष/ अप्रत्यक्ष तौर पर करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ, जिसकी पुष्टि बैंक खातों से की जा सकती है |नौकरी पाये लोगों के खातों की बैंक डिटेल से 10 से 15 लाख रुपए अभ्यर्थियों ने अपने खातों से लेनदेन किया गया था | मोर्चा लगातार भर्ती घोटाले में हुए लेनदेन की जांच की मांग कर रहा है,लेकिन मंत्री का हाथ होने के चलते कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, जिससे स्पष्ट है कि मंत्री की सर परस्ती/ मिलीभगत के चलते ही ये सारा फर्जीवाड़ा हुआ | इस मामले में मोर्चा द्वारा राजभवन के खिलाफ भी आंदोलन किया गया, लेकिन राजभवन कान में तेल डालकर सोया हुआ है,जिससे प्रतीत होता है कि उक्त मामले में राजभवन की भी मौन सहमति है ! नेगी ने कहा कि सहकारी बैंक चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी/गार्ड) भर्ती वर्ष 2022 में भारी अनियमितता हुई, जिसके तहत भर्ती में भारी लेनदेन व भाई भतीजावाद हुआ तथा बैंकों में कार्यरत अधिकारीगण व पदाधिकारी गणों ने अपने निकट संबंधियों/ रिश्तेदारों को नियुक्तियां प्रदान करने में अपने माध्यम से मोटी रकम भेंट की, जिसमें नियमों को तार- तार करने का काम किया गया | नेगी ने कहा कि उक्त घोटाले के मामले में गठित जांच कमेटी द्वारा जनपद देहरादून,उधम सिंह नगर व पिथौरागढ़ की रिपोर्ट लगभग तीन- साढ़े तीन वर्ष पूर्व यानी 20 जून 2022, 2 सितंबर 2022 व 26 सितंबर 2022 के द्वारा शासन को सौंप दी थी | नेगी ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश के सहकारी बैंकों में 423 चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी/ गार्ड) कर्मचारियों की भर्ती कराई गई थी, जिसमें देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ व उधम सिंह नगर जनपद में बड़े पैमाने पर जालसाजों ने भर्ती घोटाले को अंजाम दिया था ,जिसको लेकर सरकार ने 01अप्रैल 2022 व 4 अप्रैल 2022 को जांच कमेटी गठित की थी| मोर्चा राजभवन से फिर मांग करता है कि उक्त बैंक भर्ती के दौरान बैंक खातों से हुए करोड़ों रुपए के लेनदेन की जांच कराकर सहकारिता मंत्री को बर्खास्त करने का काम करे | घेराव/प्रदर्शन में – मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, के.सी चंदेल, राम सिंह तोमर, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, अध्यक्ष अमित जैन, संजय गुप्ता, सुधा बिजल्वान, प्रोविर. गजपाल रावत, दरबार सिंह असवाल, राजेंद्र पंवार, अकरम सलमानी, वाहिद कुरेशी, अध्यक्ष अतुल हांडा, मान चंद राणा, टीकाराम उनियाल, महेंद्र सिंघल, राजकुमार गोयल, विनोद पड्ढा, निशा खातून, मो.इस्लाम, मो.आसिफ, अनुपमा बिंजोला, सजवान, सरोज गांधी, रहबर अली, राकेश कुमार, मनोज राय, सायरा बानो, विक्रम पाल, राघव चड्ढा ,यूनुस,कुंवर सिंह नेगी, नानक सिंह, विनोद जैन, गफूर,नाजिर, सोनू, संतोष शर्मा, सुरजीत सिंह, जयपाल सिंह,चौ.मामराज, गोविंद सिंह नेगी, किशोर भंडारी, अंकुर चौरसिया, जाबिर हसन, शेर सिंह,सफीक , नाजिर, जयपाल, दिनेश राणा, मेहंदी हसन, शमशाद, ऋषिपाल, गफूर, विनोद टाइट्स, संजय पटेल, क्रिस्टीना , संध्या गुलरिया ,सुषमा, सुनील कुमार व दुलीचंद आदि मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *