2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार क्लीन स्वीप करने के लिए उत्तराखंड बीजेपी का मेगाप्लान तैयार 

देहरादून l  2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार क्लीन स्वीप करने के लिए उत्तराखंड बीजेपी ने मेगाप्लान तैयार किया हैl जल्द ही इस प्लान का इम्पलीमेंटेशन भी शुरू कर दिया जाएगाl इसका मेगाप्लान का मुख्य प्वाइंट होगा गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनाई गई रणनीतिl दरअसल, हाल ही में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की मीटिंग संपन्न हुईl मीटिंग में अलग-अलग प्रदेशों में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं को 2024 में हैट्रिक बनाने के मूल मंत्र के साथ रवाना किया गयाl पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख से भी नीचे पन्ना टीमें गठित करने का प्रयोग किया थाl नतीजा गुजरात में एक बार फिर बीजेपी सत्तारूढ़ होने में कामयाब रही l लोकसभा चुनाव में पूरे देश में ये फार्मूला अपनाया जाएगा l उत्तराखंड में भी पन्ना प्रमुखों के नीचे पन्ना टीमें गठित करने के निर्देश दे दिए गए हैं l पन्ना टीमें गठित होते ही प्लानिंग पन्ना सम्मेलन आयोजित करने की है l प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट  ने बताया कि मेगाप्लान के तहत सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में खेल महाकुंभ आयोजित करेंगे. जिसमें हर प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी l 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो रहे हैं l पार्टी इस दिन हर विधानसभा में 100 स्थानों पर 100  से अधिक लोगों की संख्या के साथ कार्यक्रम आयोजित करेगी l उत्तराखंड में 30 जनवरी के बाद पार्टी मेगाप्लान पर काम शुरू कर देगी l इससे पहले 29 और 30 जनवरी को ऋषिकेश की मुनि की रेती में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग होगी, जिसमें सभी क्षेत्रों से आए पार्टी नेताओं को केंद्र से मिले निर्देशों पर ब्रीफिंग की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *