उत्तराखंड से सीएम धामी समेत 10 नेता बैठक में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री को पहले रविवार को बागेश्वर से देहरादून लौटना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण वह खटीमा से ही सड़क मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जोशीमठ में कैंप कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी देर रात दिल्ली पहुंच जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेतृत्व पिछले तीन महीने के सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा करेगा। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन से केंद्रीय नेतृत्व के दिए कार्यक्रमों की जानकारी ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष संगठन के विस्तार और पदाधिकारियों के प्रवास के बारे में जानकारी दे सकते हैं। सीएम धामी हाल ही में आयोजित ग्राम चौपाल व मंत्रियों के रात्रि प्रवास की जानकारी दे सकते हैं।

जोशीमठ भू-धंसाव के बारे में सीएम देंगे रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी अवसर मिलने पर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष जोशीमठ भू-धंसाव के बारे में अब तक की रिपोर्ट दे सकते हैं। इसके अलावा तीन महीने में सरकार की ओर से राज्य विकास में किए गए कार्यों और फैसलों का रिपोर्ट कार्ड भी रखा जाएगा। 

ये हैं कार्यकारिणी के सदस्य
सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व त्रिवेंद्र सिंह रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *