सुरक्षित और सुगम यातायात को और भी सशक्त बनाएंगे: श्वेता चौबे

सड़क सुरक्षा के लिहाज से यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाने के बाद कई बार जाम लगने, शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोड, ओवरस्पीड तमाम ऐसे मामले सामने आते हैं, जो कई बार सड़क दुर्घटना के कारण बनते हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर पौड़ी जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि चेकपोस्टों को और सशक्त बनाने के अलावा जहां यातायात पुलिस की और जरुरत थी, वहां टीएसआइ की तैनाती भी की गई। आमजन की सहूलियत को देखते हुए हर वह कार्य किए जाएंगे, जो सुगम यातायात और सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *