अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत

अमेरिका में बर्फीले तूफान के कहर की चपेट में आने से अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश के अधिकतर राज्यों में खतरनाक तरीके से बर्फबारी हो रही है। तूफान की रफ्तार इस कदर है कि 20 लाख लोगों के घर की बिजली गुल हो गई है। इस बर्फीले चक्रवात के कारण 5200 उड़ाने रद्द कर दी गई  हैं। न्यूयॉर्क समेत कई प्रमुख शहरों में तापमान गिरकर -6°C तक पहुंच गया है। न्यूयॉर्क प्रशासन का कहना है कि तूफान के कारण यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सोमवार सुबह तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, बचाव के लिए गए लगभग सभी दमकल ट्रक बर्फबारी में फंसे हुए हैं। पूर्वी अमेरिका के एक प्रमुख बिजली ग्रिड ऑपरेटर ने 6.5 करोड़ लोगों को ब्लैकआउट की चेतावनी जारी की है। वहीं, पेंसिल्वेनिया स्थित पीजेएम इंटरकनेक्शन ने कहा कि बिजली संयंत्रों को ठंडे मौसम में काम करने में कठिनाई हो रही है और 13 राज्यों के निवासियों से कम से कम क्रिसमस की सुबह तक बिजली बचाने के लिए कहा गया है। टेनेसी वैली अथॉरिटी, जो टेनेसी और आसपास के छह राज्यों के कुछ हिस्सों में एक करोड़ लोगों को बिजली प्रदान करती है, ने स्थानीय बिजली कंपनियों को नियोजित रुकावटों को लागू करने का निर्देश दिया है। वहीं न्यू इंग्लैंड के छह राज्यों में 273,000 से अधिक लोग शनिवार को बिना बिजली के रहे। उत्तरी कैरोलिना में, 169,000 ग्राहक शनिवार दोपहर तक बिजली के बिना थे। अधिकारियों का कहना है कि ब्लैआउट कुछ दिनों तक जारी रहेगा इस बर्फबारी के चलते  अमेरिका में  कई राजमार्गों को बंद कर दिया, उड़ानें बंद कर दीं और ये खतरनाक मौसम क्रिसमस यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की 70 फीसदी आबादी मौसम की चेतावनी के दायरे में है। नेशनल वेदर सर्विस( NWS) ने अलर्ट जारी किया है। इस बर्फबारी के चलते  अमेरिका में  कई राजमार्गों को बंद कर दिया, उड़ानें बंद कर दीं और ये खतरनाक मौसम क्रिसमस यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की 70 फीसदी आबादी मौसम की चेतावनी के दायरे में है। नेशनल वेदर सर्विस( NWS) ने अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *