जंग के 10 महीने बाद जेलेंस्की का पहला विदेश दौरा

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस से युद्ध शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले। व्हाइट हाउस में इस मुलाकात के बाद US प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेनियन दुनिया के सामने आदर्श रख रहे हैं। इस बीच बाइडेन प्रशासन ने घोषणा की कि वह यूक्रेन को 1.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान करेगा। इसमें पैट्रियट मिसाइल बैटरी के लिए धन मुहैया कराना भी शामिल है। हालांकि, बाइडेन ने बाद में यह भी कहा, “यह सिस्टम एस्केलेट्री नहीं डिफेंसिव है… हमें अच्छा लगेगा कि वे इसका इस्तेमाल न करें, बस खुद पर हो रहे हमलों को रोकें।” पैट्रियट एयर डिफेंस बैटरी सिस्टम पैकेज में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम्सख, 30 मोर्टार सिस्टम, 37 कौगर माइन रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड व्हीकल, छह बख़्तरबंद ट्रक, हाई-स्पीड एंटी-रेडिएशन मिसाइल, 2,700 से अधिक ग्रेनेड लांचर और छोटे हथियार, नाइट विजन डिवाइस और ऑप्टिक्स और बॉडी आर्मर शामिल हैं। व्हाइट हाउस के ओवल में चर्चा के दौरान जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जेलेंस्की और यूक्रेन को दुनिया के लिए आदर्श बताया। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति ने भी अमेरिकी सपोर्ट की दिल खोलकर तारीफ की। हालांकि इस चर्चा के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाइडेन ने कहा कि यह मीटिंग पुतिन को एक महत्वपूर्ण संदेश भेजती है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की और मैं एक साथ हैं। कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि उनके पास रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेजने के लिए कोई संदेश नहीं है। जेलेंस्क बोले, “हमारा जीवन नष्ट करने के बाद मैं उन्हें किस तरह का संदेश भेज सकता हूं? वह हमें बर्बाद कर रहे हैं। रूस को लोगों, यूरोप और आजाद दुनिया के खिलाफ जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।” अपनी चर्चा के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने राष्ट्रपति बाइडेन को हाइमर्स मेडल भी दिया। वॉशिंगटन पहुंचे जेलेंस्की आज अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *