प्रघानमंत्री मोदी की गारंटी पर तीनों राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत – राजेन्द्र कैड़ा

रिपोर्टर गोविन्द रावत

सोमेश्वर- अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा में भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैड़ा ने कहा देश के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जीत हुई है। उन्होंने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर देश में सत्ता आयेंगी।इन तीनों राज्यों में में हुए विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए प्रचार – प्रसार महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की सेवा का मौका देगी और इन राज्यों के चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ताओं को सकारात्मक ऊर्जा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *