उत्तराखंड में बिना डीएल के दौड़ रहे ई-रिक्शा, 17 ई-रिक्शा को किया सीज

विकासनगर। उत्तराखंड में लग रहे जाम को देखते हुए अब प्रशासन सख्त है। एआरटीओ प्रवर्तन ने दो दिन तक चले विशेष चेकिंग अभियान में 123 वाहनों के चालान काटे और 17 ई-रिक्शा को सीज किया। चेकिंग के दौरान मुख्य फोकस ई-रिक्शा पर रहा। चेकिंग में जब ई-रिक्शा चेक किए गए तो किसी चालक ने टैक्स नहीं चुकाया था, तो कई ई-रिक्शा को बिना फिटनेस के ही दौड़ा रहे थे। कई चालक ऐसे भी मिले जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस  भी नहीं था। कई ई-रिक्शा चालक नियम विरुद्ध सवारियों की जगह सामान ढोते पकड़े गए। एआरटीओ प्रवर्तन ने ई-रिक्शा वाहनों को चेक करने के लिए दो दिन का विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, सुद्धोवाला और प्रेमनगर क्षेत्र में अधिकांश ई-रिक्शा बिना टैक्स, फिटनेस, डीएल के दौड़े पाए गए। जिस पर एआरटीओ आरएस कटारिया ने 123 वाहनों के चालान काटे और 17 ई-रिक्शा सीज की। टीम ने चेकिंग के दौरान कुल 123 वाहनों के चालान काटे और 17 ई-रिक्शा सीज किए। आजकल ई-रिक्शा के कारण हाईवे पर यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। विकासनगर कोतवाल संजय कुमार ने बाजार में ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया हुआ है, लेकिन फिर भी चालक अपने ई-रिक्शा को बाजार में लेकर आ रहे हैं। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन ने भी ई रिक्शा पर सख्ती शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *