मणिपुर घटनाक्रम से क्षुब्ध आम नागरिक मंच/दल ने भगत सिंह मार्ग चौक पर दिया धरना

रुड़की: मणिपुर की झकझोर देने वाली घटना से क्षुब्ध रुड़की शहर के जिम्मेदार लोगों ने आज भगत सिंह मार्ग चौक पर धरना दिया और भाजपा सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।

आम नागरिक मंच/दल के बैनर तले आज शहर के गणमान्य लोगों ने मणिपुर की झकझोर देने वाली घटना की कड़े शब्दों में निंदा की ओर कहा कि मणिपुर की भाजपा सरकार इंसानियत की दुश्मन है, क्योंकि मणिपुर हिंसा भाजपा की देन है, यही वजह है कि महीनों बीत गए, लेकिन भाजपा सरकार ने हिंसा को रोकने के लिए कोई कदम नही उठाये। मणिपुर की हिंसा को लेकर पूरे देश मे आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *