बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय की नजदीकियां विवेक ओबेरॉय संग बढ़ने लगी थीं और दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था. माना जाता था कि विवेक उस दौर में ऐश के प्यार में पागल हो गए थे और दोनों का रिश्ता इस कदर बढ़ गया था कि एक्टर सलमान खान से भी भिड़ गए थे. एक तरफ जहां ऐश्वर्या ने अपने और विवेक के रिश्ते पर हमेशा चुप्पी साधी तो वहीं विवेक ने इस रिश्ते को कभी नहीं छिपाया. साल 2005 में अपने एक इंटरव्यू में विवेक ने ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में होने का खुलासा करते हुए कहा भी था ‘हां, मैं बहुत लकी हूं कि उनकी जैसी खूबसूरत लड़की मेरी जिंदगी में है’. हालांकि ये रिश्ता बहुत ही जल्द खत्म हो गया और हाल ही में विवेक से एक बार फिर से इस रिश्ते पर जब सवाल पूछे गए तो उन्होंने इससे दूरी बना ली है. विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय ने एक वक्त तक डेट कर चुके हैं और इसी बीच एक इंटरव्यू में जब उनसे ऐश्वर्या राय को लेकर सवाल किया गया. विवेक से पूछा गया ‘अगर करियर की शुरुआत में एक्स गर्लफेंड ऐश्वर्या राय संग रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया होता तो? इस सवाल पर एक्टर ने कुछ भी कहने से मना किया’. हालांकि एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि ‘ऐसा नहीं है कि मैं इस बारे में बात करने जा रहा हूं क्योंकि ये सब खत्म हो चुका है. मुझे एहसास हुआ कि अगर आप नहीं चहाते हैं कि लोग आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, अगर आफ सेंसिटिव हैं तो आपको खुद कुछ भी नहीं बोलना चाहिए’. विवे का करियर एक दौर में रफ्तार पकड़ रहा था, लेकिन ऐश की वजह से उनके करियर पर ब्रेक लग गया. दरअसल हाल ही में इस बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा ‘इतनी शानदार फिल्में देने के बाद मेरे पास काम नहीं था. मैं इस दौरान वह फिल्मों के ऑडिशन देने जाते थे और किसी को यह तक भनक नहीं लगने देते थे कि वह सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं. इस दौरान उनके मन में कई बुरे ख्याल आए, यहां तक उन्होंने सब खत्म करने का फैसला भी ले लिया था’. विवेक ने खुलकर बात करते हुए आगे कहा कि ‘बॉलीवुड को तब पांच से दस लोग कंट्रोल करके रखते थे और एक परसेप्शन सेट कर दिया करते। विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा कि अब ओटीटी के आने से चीजें काफी बदली हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी उनके साथ हुआ उसे लेकर उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है, वह जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. मूव ऑन कर चुके हैं और इसमें उनकी पत्नी प्रियंका और मां ने खूब सहारा दिया है.’
