तलाक की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी

सिंगर नेहा कक्कड़ ने कुछ वक्त पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था, इस दौरान उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ फोटो शेयर की. फोटो में उनके पति रोहनप्रीत नजर नहीं आए, तब से सोशल मीडिया पर अफवाह फैल चुकी है कि नेहा और रोहनप्रीत के बीच कुछ अनबन चल रही है. अब इन खबरों पर नेहा कक्कड़ ने विराम दिया है. नेहा  ने अपने सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रीत के साथ तस्वीरें साझा कीं, जहां वह रोहनप्रीत के गाल पर किस करती हुई देखी जा सकती हैं. कैप्शन में, उन्होंने अपनी अद्भुत जर्नी के बारे में बताया जहां वो हाल ही में गई थी. पोस्ट में लिखा था, “सबसे अच्छी छुट्टी बिताने के बाद शहर में वापस आ गए. दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए हैं, नेहा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और रोहनप्रीत को व्हाइट शर्ट और व्हाइट पगड़ी में देखा जा सकता है. नेटिजन्स पोस्ट को देखते ही हैरान हो गए हैं. उन्होंने फोटो पर धड़ल्ले से कमेंट करने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान का शुक्र है कि आपने पोस्ट कर दी.. लोग सोच रहे थे कि आप लोगों ने तलाक ले लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *