साइन बोर्ड के माध्यम से देते हैं चालकों को खतरे की जानकारी

पहाड़ों में वाहन दुर्घटनाएं रोकने में पुलिस की बेहद अहम भूमिका है। नियमित चेकिंग और यातायात नियमों का पालन कराने में पुलिस नियमित रूप से चेकिंग और अन्य अभियान चलाती है, बावजूद इसके वाहन दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। अब पुलिस सिर्फ चेकिंग के भरोसे ही नहीं रहती, बल्कि जागरूकता अभियान भी चला रही है। जिले में पूरे वर्ष चेकिंग अभियान चलाते हैं। इस वर्ष अभी तक 61315 चालान किए गए हैं। चेकिंग के लिए पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन हैं। जिले में हमारे पास दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर, तीन ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और दो इंटरसेप्टर वाहन हैं। एक इंटरसेप्टर वाहन मुनि की रेती क्षेत्र से लेकर कीर्तिनगर तक के लिए है और दूसरा वाहन टिहरी के पहाड़ी क्षेत्रों में संचालित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *