दिल्ली में 17 साल की छात्रा पर तेज़ाब फेंका

पीड़िता के पिता ने बताया कि लड़की का चेहरा तेजाब से जल गया है, हालत नाजुक है. वो लड़के कौन थे, कहां से आए थे मैं कुछ नहीं जानता. दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में एक स्कूली छात्रा पर एक लड़के ने तेजाब फेंक दिया . घटना सुबह 9 बजे के करीब की है.लड़की को सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है. पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जाने के लिए निकली थी कि तभी बाइक पर सवार दो लोगों में से पीछे बैठे लड़के ने तेजाब फेंका. इसके बाद छोटी बहन ने घरवालों को सूचना दी कि बड़ी बहन पर किसी ने तेजाब फेंक दिया है, जिसके बाद घरवालों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और दूसरे की तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *