सनी देओल के लाडले करण देओल की 18 जून को शादी है। दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को लाने पूरे परिवार के साथ घोड़ी पर सवार होकर निकल पड़े। बारात और घुड़चढ़ी के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सनी देओल दूल्हा बने बेटे का हाथ पकड़े चलते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में करण देओल माता रानी के मंदिर में दर्शन करने के बाद घोड़ी पर बैठते नजर आ रहे हैं।
