बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल अपनी रिलेशनशिप की खबरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों की शादी की डेट्स भी सामने आ चुकी हैं। सूत्र ने आगे बताया कि दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत कई अन्य रस्में होंगी। लेकिन इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के ही लोग शामिल होंगे। कपल की शादी का इंविटेशन दिसंबर के आखिरी दिनों में दे दिया जाएगा। अब इस गुड न्यूज को सुनने के बाद कपल के फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दे रहे हैं। राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती हैं। अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ में काम कर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने दो और फिल्मों में भी काम किया है, जो हैं फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे।
