इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए बीई, बीटेक या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में संबंधित डिग्री वाले उम्मीदवार इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 19 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ISRO में कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें साइंटिस्ट/इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 21 पद, साइंटिस्ट-इंजीनियर (मैकेनिकल) के 33 पद और साइंटिस्ट-इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) के 14 पद पर लोगों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए एप्लिकेशन फॉर्म की स्क्रीनिंग साल 2021-2022 के गेट स्कोर के आधार पर की जाएगी। हायरिंग प्रोसेस गेट स्कोर और इंटरव्यू पर आधारित होगी। इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास BE-B.Tech या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या मैकेजनिकल इंजीनियरिंग की के बराबर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के ग्रेजुएशन में कम से कम 65 फीसदी नंबर या 6.84/10 CGPA होने चाहिए। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में वैलिड गेट स्कोर होना चाहिए।
