शैलेंद्र सिंह को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक कार्मिक के पद पर नियुक्त किया

ऋषिकेश: भारत सरकार के चयन लोक उद्यम चयन बोर्ड, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शैलेंद्र सिंह को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले शैलेंद्र सिंह भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत एसजेवीएन, मिनी रत्न अनुसूची ‘ए’ पीएसयू में मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन के पद पर कार्यरत रहे हैं। शैलेंद्र सिंह ने एसजेवीएन में वर्ष 1992 में कार्यकारी प्रशिक्षुओं के पहले बैच से अपना करियर शुरू किया। उनके पास मानव संसाधन के सभी क्षेत्रों में 30 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव है और उन्होंने कारपोरेट कार्यालय के साथ-साथ एक ही समय पर दो प्रमुख हाइड्रो पावर स्टेशनों 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस और 412 मेगावाट आरएचपीएस के एचआर प्रमुख के रूप में कार्य किया। उनके पास एमिटी, न्यूयार्क (यूएसए) में आयोजित ग्लोबल बिजनेस लीडरशिप, रायल इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, लंदन (यूके) में मानव संसाधन समारोह का आधुनिकीकरण और एएससीआइ, हैदराबाद में विभिन्न नेतृत्व और प्रबंधन कार्यक्रमों जैसे विभिन्न उन्नत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अनुभव है। कंपनी के विकास में शैलेंद्र सिंह के योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘एसजेवीएन स्टार अवार्ड 2019’ और ‘अवार्ड आफ आनर 2022’ से सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *